फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir, I have been running for two years, now at least get the disposal done

Kushinagar News: साहब! दो वर्ष से दौड़ रहा हूं, अब तो करा दीजिए निस्तारण

Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sir, I have been running for two years, now at least get the disposal done
पडरौना तहसील सभागार में लोगों की शिकायत सुनते डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विव - फोटो : KUSHINAGAR
साहब! दो वर्ष से दौड़ रहा हूं, अब तो करा दीजिए निस्तारण
विज्ञापन

पडरौना। जिले में शनिवार को तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कई फरियादी ऐसे पहुंचे जो पिछले कई समाधान दिवस से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। कई फरियादियों ने डीएम से कहा कि साहब, तहसील समेत अन्य अधिकारियों के कार्यालय की दौड़ लगा चुके हैं। अब तो समस्याओं का निस्तारण करा दीजिए।
शनिवार को डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे क्षेत्र के चिरहियवा निवासी रामाज्ञा कुशवाहा ने कहा कि उनका एक खेत असहवा गांव में है। इस जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर दूसरे को बंधक दे दिया है। इसका विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इसके निस्तारण के लिए बीते दो वर्ष से तहसील समेत अन्य अधिकारियों के कार्यालय का दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह पडरौना तहसील क्षेत्र के मनियाछापरा निवासी रमेश भी डीएम के सामने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें वर्ष 2018 में पट्टे के रुप में जमीन मिली थी, लेकिन इस जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं मिला है। इसको लेकर पट्टा मिलने के बाद से ही तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद डीएम रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के साथ चेताया कि यदि दोबारा इन फरियादियों की शिकायत मिली। तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे खभराभार निवासी उषा देवी ने बताया कि उन्हें पट्टे की भूमि मिली थी। इसपर कब्जा को लेकर बीते तीन माह से तहसील का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला। उन्होंने इस जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मझिला निवासी लहरी सिंह ने कहा कि पारिवारिक लाभ के लिए बीते तीन माह से तहसील प्रशासन के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह ग्राम सभा मझिला निवासी बिकाऊ सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने की गुहार नहीं सुनी जा रही है। इस डीएम ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
डीएम-एसपी के सामने आए कुल 99 मामले, नौ निस्तारित
पडरौना तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 मामले आए। इनमें राजस्व के 69, पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग के 09 और अन्य विभागों के कुल 10 मामले आए। इनमें सिर्फ नौ मामलों का निस्तारण हो सका। अन्य 90 मामलों को कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों में गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
- रमेश रंजन, डीएम, कुशीनगर
पांच तहसीलों में आए कुल 246 मामले, निस्तारण 29 का
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 246 मामले दर्ज हुए। इसमें से 29 मामलों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारित कर शेष 217 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया।
डीएम रमेश रंजन ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निस्तारण करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समय के भीतर समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया। एसपी धवल जायसवाल ने थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना में पुलिस को गंभीरता दिखाने को कहा।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 37 मामले दर्ज हुए, जिसमें से चार मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में एडीएम देवीदयाल शर्मा और एएसपी रितेश कुमार सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 46 मामले पंजीकृत हुए। इसमें से कुल आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, दुर्गादत्त, विनय कुमार मिश्रा, मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, अजय राव, विजय शंकर यादव, अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 26 मामले दर्ज किए गए। इसमें से राजस्व के तीन मामले ही मौके पर निस्तारित किए जा सके। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, सीओ जीतेंद्र सिंह कालरा आदि मौजूद रहे।

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम वरूण कुमार पांडेय व सीओ कुंदन सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुुआ। इसमें कुुल 38 मामले आए। इसमें से पांच मामले मौके पर निस्तारण हुआ। हाटा निवासी वाचस्पति दूबे और ओमप्रकाश ने खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। सकरौली गांव के रामानंद ने सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर धांधली करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed