{"_id":"6581f4fab2b5bb703406a534","slug":"signature-campaign-launched-for-roadways-bus-operation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9591-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोडवेज बस संचालन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोडवेज बस संचालन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
Wed, 20 Dec 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी बाजार में मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें तमकुहीरोड से तुर्कपट्टी के रास्ते गोरखपुर तक रोडवेज बस चलाने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि तमकुहीरोड से तुर्कपट्टी-कसया के रास्ते बने स्टेट हाइवे पर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को प्राइवेट वाहनों से दो गुना से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के बाद हस्ताक्षरित पत्र को परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद पुरुषोत्तम गुप्ता, कृपा शंकर पांडेय, राजन गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, धनंजय शाही, संजय गुप्ता, राकेश यादव आदि ने बस संचालन मांग पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान जवाहर सिंह, सरफराज आलम, पंकज तिवारी, केशव विश्वकर्मा, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।