Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shuttering Collapses During Flyover Construction in Hata One Worker Injured

कुशीनगर: हाटा में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटी शटरिंग, ढलाई का हिस्सा गिरा; एक मजदूर घायल

Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

घायल मजदूर की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी इरफान अली के रूप में हुई है। उसे तत्काल सीएचसी हाटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
Shuttering Collapses During Flyover Construction in Hata One Worker Injured
निर्माणाधीन हिस्से का भारी ढांचा नीचे गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाटा नगर के केन यूनियन चौराहे पर बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा हो गया। पिलर के ऊपरी हिस्से की ढलाई के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक टूट गई। इससे निर्माणाधीन हिस्से का भारी ढांचा नीचे गिर पड़ा। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


तीन मजदूर काम कर रहे थे काम
जानकारी के अनुसार, फोरलेन हाईवे पर केन यूनियन चौराहे के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को पिलर के ऊपरी हिस्से की ढलाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग टूट गई और ढलाई के लिए तैयार किया गया ढांचा नीचे आ गिरा। उस समय मौके पर तीन मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

घायल मजदूर की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी इरफान अली (25) के रूप में हुई है। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और शटरिंग की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शटरिंग टूटने के कारणों की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed