फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with a Kalash Yatra.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Sun, 19 Jul 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with a Kalash Yatra.
चन्द्रोंटा गांव से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
उजारनाथ। तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम सभा चंद्रौटा में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। सिर पर कलश लिए महिलाओं व कन्याओं ने यात्रा में भाग लिया। जय श्रीराम और हरि नाम संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। कलश यात्रा ग्राम सभा के भेलया कोरया गुरवलिया के प्रमुख मार्गों से होती हुई झरही देवी स्थान पहुंची। पंडित विनोद मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरवा कर सभी श्रद्धालुओं को कथा स्थल लेकर पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के आयोजक डॉ.वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, पुनीत मिश्र, अभिषेक तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, डा.बाल मुकुंद मिश्रा,रजनीकांत मिश्रा,अजय नाथ तिवारी सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। समिति की ओर से बताया गया कि 24 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के आयोजक डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, नवनीत तिवारी, धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी, पुनीत मिश्रा, अभिषेक तिवारी,शैलेंद्र तिवारी डॉ.बाल मुकुन्द मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, अजय नाथ तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र की मातृशक्ति ने कलश यात्रा में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कथा में शिखा मिश्रा, मनीषा मिश्रा, सविता त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, संध्या मिश्रा,अंकिता तिवारी, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed