फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shri Ram's praise from village to city...the city became saffron, procession taken out

Kushinagar News: गांव से शहर तक श्रीराम का जयघोष...भगवामय हुआ शहर, निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's praise from village to city...the city became saffron, procession taken out
साखोपार में निकाली गई शोभायात्रा। 
पडरौना। अयोध्या में श्रीराम राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को जिले में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। गांव से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान शोभा यात्रा के बाद जिले के मंदिरों में अनुष्ठान के साथ भजन, कीर्तन, अखंड रामायण और धार्मिक आयोजन शुरू किए गए।
विज्ञापन

पडरौना नगर के श्याम मंदिर, दुर्गा मंदिर, बुढि़या माई मंदिर, भारतीय शिवाला मंदिर, बेलवा चुंगी स्थित दुर्गा मंदिर, जगदीश पुरम स्थित हनुमान मंदिर, जलकल भवन स्थित हनुमान मंदिर, खिरकिया दुर्गा मंदिर, कसया के मैनपुर कोट स्थित दुर्गा मंदिर, कुलकुला देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों में भजन, कीर्तन और अखंड रामायण शुरू हुआ। इसके पहले विभिन्न आयोजकों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने रविवार को सिधुआ बाजार में शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान श्रीराम, सीता की झांकी निकली गई। इस दौरान आयोजक संतोष गुप्ता, साधु बाबा, अमरजीत कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, आनंद वर्मा, राजू कुशवाहा, जितेंद्र वर्मा, अख्तर राईन, आनंद वर्मा, जीवित कुशवाहा, शैलेश चौहान, सूरज गुप्ता, राजु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर डीह स्थित श्री हनुमान के गर्भ गृह में भगवान हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से हनुमान चौक और शिवपुर के रास्ते विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां 24 घंटे का अनुष्ठान शुरू हुआ। इस दौरान ओपी गुप्ता, ग्राम प्रधान दिनानाथ गुप्ता, रुपेश तिवारी, नवीन गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, शारदा गुप्ता, सूर्यभान गिरी, गामा गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मोहन लाल गुप्ता, सोनू शर्मा, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार घोरठ माई स्थान में रविवार को सम्मय माता की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के लिए वैदिक विधि के चल रहे अनुष्ठान संपन्न हुआ। बनारस से पधारे आचार्यों ने नवग्रह पूजन, षोडशोपचार पूजन के बाद माता के विग्रह का जलाधिवास कराया गया। इसके बाद अन्नाधिवास फलाधिवास, सम्पन्न हुआ। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ और जप चलता रहा। आयोजक रामाश्रय वर्मा ने बताया कि सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस दौरान दौरान मृत्युंजय दूबे, मधुसूदन पांडेय, राकेश मोहन पांडेय, अरुणेश पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष दूबे, जुगुल किशोर सिंह, बेचू दूबे, अरुण सिंह, शैलेश वर्मा, घनश्याम वर्मा, अरविंद मद्धेशिया, पवन सिंह, सुनील कुमार ओझा, राम अवध सिंह, सिब्बू सिंह, राजेश दूवे, दिनेश चौबे आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, राम उत्सव के लिए क़स्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से पूजा पाठ शुरू हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया क़स्बा स्थित राम जानकी मंदिर में सोमवार को महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में श्रीराम राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। शाम को 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह परसौनी (सियरहा) स्थित शिव मंदिर में भाजपा नेता धनंजय राय की अगुआई में पूजा-पाठ शुरू हुआ। विनोद सिंह राजपूत ने बताया शिव सरया स्थित शिव मंदिर में लाइव प्रसारण के लिए एलईडी के साथ प्रसाद की व्यवस्था की गई है। बहादुरपुर निवासी निलय सिंह ने बताया गांव स्थित मंदिर में पूजा और दीप उत्सव का आयोजन किया गया है।

00

रामजानकी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा

बेलवा कारखाना/जौरा बाजार। श्री राम जानकी मंदिर जौरा बाजार सेवा समिति की ओर से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांवों में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जय श्रीराम के जयघोष से गांव गूंज उठा।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामजानकी मंदिर जौरा बाजार सेवा समिति की ओर से रविवार को प्रभु श्रीराम व मां सीता की झांकी निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और हाटा संयोजक सक्षम तिवारी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा जौरा, कनौरा, धनहां, बेइली, मटिहिनिया, कटेया मैनुद्दीन, पोखरभिंडा, भटवलिया, परसौनी, नोनियापट्टी, विशुनपुरा आदि गांवों का भ्रमण कर रामजानकी मंदिर जौरा बाजार पहुंची। शोभायात्रा के पहले संघ प्रचारक अंशुमान चतरुवेदी आदि ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। इस दौरान शेषनाथ मिश्रा, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश उपाध्याय, नीलेश उपाध्याय, मनीष तिवारी, राकेश साहनी, बबलू राय, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

00

भगवान श्रीराम की निकाली गई शोभायात्रा
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा साखोपार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से अयोध्या में श्रीराम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को मेहडा, सुधियान, कप्तानगंज कस्बा के चांदनी चौक, आजाद चौक, सुभाष चौक, बंदेलीगंज, लाल चौक आदि स्थानों का भ्रमण कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई है। मंदिर में 24 घंटे तक कीर्तन का पूजा पाठ का आयोजन किया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोड, आनंद मिश्र, रविंद्र गौड़, रंजीत कन्नौजिया, ओमप्रकाश तिवारी, कन्हैया मौर्य आदि मौजूद रहे।

0

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा

सलेमगढ़। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा। इसके लिए रविवार को क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हफुआजीवन, हफुआं चर्तुभुज, बलराम और रमैना गांव का भ्रमण कर पुन: शिव मंदिर परिसर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान शुरू हुआ। इस दौरान रोहित मिश्रा, संजय पांडेय, प्रधान रामबिलास गुप्ता, अजय चौरसिया, सुमित गुप्ता, अंकुर पांडेय, बृजमोहन वर्मा, संतोष मिश्रा, संचित वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, बबलू गुप्ता, आरके रज्जक आदि मौजूद रहे।

00

बाइक सवार रामभक्तों का हुआ स्वागत



समउर बाजार। भागलपुर बिहार से अयोध्या जा रहे बाइक सवार युवकों का लोगों ने पटहेरिया में स्वागत किया। भागलपुर बिहार के अमेया के छह युवक बाइक से अयोध्या जा रहे थे। वे पटहेरिया चौराहे पर पहुंचे, तो दुकानदार समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत कर जलपान कराया। अयोध्या जा रहे बाइक सवार विकास साह, रविंद्र त्यागी और हरेंद्र राय ने बताया कि वे रविवार शाम की तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। वे शुक्रवार को भागलपुर से चले थे। इस दौरान मारकंडेय शुक्ल, संतोष मद्धेशिया, गया प्रसाद गुप्ता, मनोज रौनियार, संजय राव, अभय मद्धेशिया, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


00

पतिलार माता स्थान से निकाली गई शोभायात्रा
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के किन्नरपट्टी में स्थित पतिलार माता स्थान से रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा की कड़ाके का ठंड भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा पुरा देश 500 साल बाद भगवान राम के अपने ही जन्मभूमि पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जश्न मनाएगा। पूरे देश के लिए 22 जनवरी अब ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाएगा। उन्होंने रामभक्तों से 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर घरों व मंदिरों को सजाकर दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। इसके पूर्व किन्नरपट्टी स्थित पतिलार माता के स्थान से ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव की अगुवाई में श्रीराम दरबार व भारत माता की झांकी व ढोल नगाड़ा के साथ निकाली गई। किन्नरपट्टी से शुरू होकर दोपही, भरटोली, पुर्नहा मिश्र, विशुनपुरा बुजुर्ग, भैरोगंज बाजार, बलुआ धूमनगर आदि गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान विपिन कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, सोनू पांडेय, संजय सिंह, डाॅ. मारकंडेय पांडेय, वेद प्रकाश मिश्र, प्रभु यादव, सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, रामचंद्र चौहान, गुड्डू चौहान, श्रीकांत जायसवाल, भोला जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, बाबुनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed