फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shri Ram Janmotsav celebrated with great pomp and show at the Shri Ram Janaki Mandir Math.

Kushinagar News: श्रीराम जानकी मंदिर मठ में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव

Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmotsav celebrated with great pomp and show at the Shri Ram Janaki Mandir Math.
श्रीराम जानकी मंदिर मठ में श्रीराम जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
कसया। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव (श्रीराम नवमी) का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

मंदिर के महंत त्रिभुवन शरण दास एवं पुजारी देव नारायण शरण ने शुक्रवार क सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं श्रीराम दरबार का पूजन, अर्चन कर आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद सिया शरण पांडेय, सुभाष दुबे एवं इंद्रासन प्रसाद संतजी की अगुवाई में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और रामधुन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जिसमें श्रद्धालु झूम उठे और भाव-विभोर होकर प्रभु का गुणगान करते रहे। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के समय मंदिर परिसर का दृश्य अत्यंत दिव्य और मनमोहक था। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. हरिओम मिश्र, इंद्र कुमार मिश्र, मिथिलेश सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्त, सुरेश तिवारी, राम दयाल पटेल, अवधेश पांडेय, दिनेश तिवारी, रमाशंकर कुशवाहा, अनमोल तिवारी, गुड्डी मद्धेशिया, प्रदीप अग्रहरी, शिव अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed