{"_id":"66c29af048deabfdf703a1c9","slug":"shri-jagannath-rath-yatra-started-in-moscow-mp-offered-prayers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121780-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मॉस्को में निकली श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा, सांसद ने किया पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मॉस्को में निकली श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा, सांसद ने किया पूजन-अर्चन
Mon, 19 Aug 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित इंडिया डे फेस्टिवल के दौरान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। मॉस्को की सड़कों पर निकली रथ यात्रा में हजारों की संख्या में अप्रवासी भारतीय शामिल हुए। वहां सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने पूजन-अर्चन किया और रथ को रवाना किया। सांसद बतौर अतिथि के रूप में फेस्टिवल में शामिल हैं। जबकि कुशीनगर के गायक अनीष सोनी वहां संगीत का जलवा बिखेर रहे हैं।
सांसद ने बताया कि इंडिया डे फेस्टिवल के दौरान मॉस्को की सड़कों पर निकली श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। भारत से दूर जाकर मॉस्को में बसे लोग आज भी अपनी देश की संस्कृति व परंपराओं को सहेजने में लगे हैं। सांसद ने विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान गायक अनीष सोनी ने एक से बढ़कर एक भजनों को प्रस्तुत किया। इस दौरान भारत के राजदूत विनय कुमार, एसआईटीए के अध्यक्ष व रूस के प्रसिद्ध कारोबारी अप्रवासी भारतीय सैमी कोतवानी, खड्डा ब्लॉक प्रमुख व सांसद पुत्र शशांक दुबे, विक्की व इस्कॉन मंदिर के सभी पुजारी आदि लोग मौजूद रहे।