{"_id":"6aac52a0be512185010d8fe7","slug":"showed-strength-in-national-now-10-players-will-enter-sgfi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168155-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेशनल में दम दिखाया, अब एसजीएफआई में उतरेंगे 10 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेशनल में दम दिखाया, अब एसजीएफआई में उतरेंगे 10 खिलाड़ी
विज्ञापन
पडरौना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुशीनगर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संकुल और क्षेत्रीय स्तर पर विजेता रहने के बाद विद्यालय के 17 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों की नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हैमर थ्रो, बास्केटबॉल और शतरंज में प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स में सिद्धि शर्मा, नेहा कुमारी, अनामिका चौबे, अंशिका यादव, अनीता यादव, दिव्या और दीपिका ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बॉक्सिंग में कुणाल सिंह और अंकुर सिंह, कुश्ती व हैमर थ्रो में सत्यम, बास्केटबॉल में हितेश चंद, लुशी यादव और अंशिका तथा शतरंज में काव्या, हरिप्रिया और अंशिका ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
अब सिद्धि शर्मा, नेहा कुमारी, अंशिका यादव और दिव्या हरियाणा के करनाल में एसजीएफआई प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। अनामिका चौबे, अनीता यादव और दीपिका मध्य प्रदेश के शिवपुरी, हरिप्रिया सिहोर तथा अंशिका और अंकुर सिंह दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य बृजेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा शिक्षिका सरिता हिल्टन, शिक्षक दिवाकर राय और कोच बाबू लाल, शशि प्रकाश व सतेंद्र के मार्गदर्शन के साथ खिलाड़ियों की मेहनत को दिया। प्राचार्य ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।