फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Show cause notice to UP CNDS for poor progress

Kushinagar News: खराब प्रगति पर यूपी सीएनडीएस को कारण बताओ नोटिस

Tue, 18 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to UP CNDS for poor progress
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें खराब प्रगति मिलने पर डीएम ने यूपी सीएनडीएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्था को निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पूर्ण हुए निर्माण कार्यों के हैंडओवर और अवशेष लंबित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश परियोजनाओं के विलंब होने पर तिथि का एक्सटेंशन जरूर कराएं। समीक्षा के दौरान खराब प्रगति मिलने पर यूपी सीएनडीएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस लाइंस में हॉस्टल निर्माण कार्य, रामपुर सोहरौना ताल के निर्माण कार्य, बौद्ध संग्रहालय का निर्माण कार्य, हिरण्यवती नदी के सौंदर्यीकरण का कार्य, दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य, नरसिंह कॉलेज निर्माण कार्य, साइबर थाने का निर्माण कार्य, पशु चिकित्सालयों के निर्माण कार्य, पावा शॉपिंग कॉम्लेक्स निर्माण कार्य, बुद्धा पार्क, नवीन थाना (पर्यटन) निर्माण कार्य सहित सभी 50 लाख से ऊपर के निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय के भीतर पूरा करें। जिन परियोजनाओं के पूर्ण होने की तिथि मार्च-अप्रैल 2026 है। उसे प्रयास कर दिसंबर के अंत तक पूर्ण कर लें। किसी भी स्थिति में कार्य में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed