फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shot at Nathuniya...but Barati and Gharati clashed.

Kushinagar News: नथुनिया पे गोली मारे...पर भिड़े बराती और घराती

Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Shot at Nathuniya...but Barati and Gharati clashed.
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान नथुनिया पे गोली मारे... फरमाइशी गीत को लेकर बराती और गांव वालोें में मारपीट हो गई। इससे भगदड़ मच गई। कई बराती चोटिल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस आई और विवाद शांत कराया। मारपीट होने के चलते अधिकांश बाराती रात को ही चले गए।
सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। इसमें गोपालगंज (बिहार) जिले की नामी आर्केस्ट्रा पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई थी। आर्केस्ट्रा देखने आसपास के लोग व युवा भी आए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होते ही बरातियों व युवाओं की ओर से नर्तकियों के गाने पर रुपये लुटाने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह चलता रहा। आरोप है कि कुछ युवा बार-बार भोजपुरी गीत ..नथुनिया पे गोली मारे...की फरमाइश करने लगे। बरात पक्ष के लोगों ने आपत्ति करते हुए आर्केस्ट्रा संचालक से यह गाना बजाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर गांव के कुछ युवक बरातियों से उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। स्टेज पर चढ़कर युवकों ने डांसरों के साथ भी बदसलूकी की। कई बरातियों को चोटें भी आईं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। पुलिस काफी देर तक जमी रही। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed