{"_id":"688d1bb7f804e3f7510c561a","slug":"shortage-of-urea-at-centres-farmers-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142741-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केंद्रों पर यूरिया की किल्लत, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केंद्रों पर यूरिया की किल्लत, किसान परेशान
Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिसवा गोपाल सहकारी समिति पर यूरिया के लिए कतार में खड़े किसान। संवाद
खडडा। क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रही है। सरकारी समितियों में एक बोरी यूरिया के लिए पुलिस के पहरा में किसान घंटो लाइन में रह रहे हैं। सर्वर डाउन होने से किसानों को समस्या हो रही है। किसान उपलब्धता बढाने की मांग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार दिन ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर तेज धूप में कई किसान घंटों तक लाइन में खड़े रहे। किसान उपेंद्र शर्मा, मकसूद, ठगई, दिल्लू चौहान, अनिरुद्ध भारती, राधेश्याम, दुष्यंत, दिनेश, आबिद अली आदि किसान बताते हैं कि जरूरत के सापेक्ष यूरिया नहीं मिल पा रही है।
एक बोरी मिल भी रहा है तो अचानक सर्वर फेल होने से वापस लौटना पड़ जा रहा है। सरकार को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करानी चाहिए जिससे किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
यहां तैनात सचिव देवी ने बताया कि 320 बोरी युरिया मंगाई गई थी। 250 बोरी वितरण किया गया, खतौनी, आधार कार्ड देखने के बाद एक बोरी युरिया दी जा रही है। अचानक सर्वर डाउन होने तथा मशीन डिस्चार्ज होने के चलते वितरण रोकना पड़ता। किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाने से पुलिस फोर्स बुलाया गया था। जिससे सुरक्षा यूरिया का वितरण किया गया।