{"_id":"6a0e2446a3b25d1bc10d53cf","slug":"shops-remained-closed-in-protest-against-online-medicine-sales-people-inconvenienced-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-160176-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दुकानें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दुकानें, लोग परेशान
Thu, 21 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
हाटा। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा विक्रेता यूनियन के आह्वान पर बुधवार को नगर की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। इसका सबसे अधिक असर सीएचसी के आसपास देखने को मिला। दुकानों के शटर नहीं उठने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
मरीजों के परिजन जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। हालांकि, सीएचसी में उपलब्ध दवाएं मरीजों को मिल रही थीं। निजी अस्पताल परिसर के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स में व्यवस्था सामान्य बनी रही।
दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण फुटकर मेडिकल दुकानदारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर दवाएं बेच रही हैं। इससे स्थानीय दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो छोटे दवा विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा जाएगा। दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने और स्थानीय मेडिकल व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
दवा व्यापारियों ने नहीं खोलीं दुकानें: फाजिलनगर/ तमकुहीरोड। कस्बे के दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखीं और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और उसपर भारी छूट देकर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बिना फार्मासिस्ट सत्यापन और बिना मेडिकल जांच के दवाओं की बिक्री की जा रही है।