फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shopkeepers rescued the passengers trapped in the bus

Kushinagar News: दुकानदारों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला

Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers rescued the passengers trapped in the bus
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहा पर विपरित दिशा के एक ढाबे पर डबल डेकर बस को चालक रोका था। वहां पर श्रद्धालु उतरकर नाश्ता कर रहे थे, नाश्ता करने के बाद अधिकांश लोग बस में बैठ गए थे और कुछ लोग बाहर थे, इस दौरान चालक बस को विपरित दिशा से अपने दिशा में आने के लिए हाईवे पर चढ़ा रहा था। इस दौरान कसया के तरफ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

पूर्वी चंपारण जिले से शनिवार को अजमेर शरीफ करीब 70 लोग डबल डेकर बस से गए थे, वहां से वापस लौटते समय हाटा कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर कुशीनगर हाईवे के बीच जोल्हिनिया चौराहा के पास विपरित दिशा में एक ढाबे पर श्रद्धालुओं को नाश्ता कराने के लिए चालक सोमेश मोहन झां बस को रोका। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के लोग पहुंंचे। बस में फंसे श्रद्धालुओं को खिड़की का शीशा तोड़कर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से देवतहा सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने खलासी शंकर ठाकुर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed