{"_id":"6923624b3fbda9246b0164db","slug":"shopkeeper-hit-by-bike-riders-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149502-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानदार को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानदार को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर लतवा बाजार में अनियंत्रित बाइक सवार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। इसमें बाइक सवार एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग तकिया टोला निवासी मुस्तकीम (55) हाईवे पर लतवा बाजार में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रविवार को भी मुस्तकीम दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान करीब दो बजे एक ग्राहक अपनी साइकिल मरम्मत कराने पहुंचा। दुकान में आवश्यक सामान मौजूद नहीं होने के कारण मुस्तकीम सड़क पार कर दूसरे दुकान से साइकिल मरम्मत के लिए उपकरण लाने जा रहे थे।
इसी दौरान सलेमगढ़ की ओर जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार दोनों और मुस्तकीम घायल हो गए, लोगों ने मुस्तकीम को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय मुस्कीम की मौत हो गई।
कुछ देर बाद बाइक सवार तरया सुजान थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी राजन चौहान (19) व गोलू चौहान (14) को भी लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। गंभीर रूप से घायल राजन को भी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।