फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shoot for loot

लूट के लिए स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Mon, 15 Jul 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
shoot for loot
घायल व्यवसायी। - फोटो : DEORIA
लूट के लिए स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
विज्ञापन

देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र में घटी है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सर्राफ को लेकर परिजन सीएचसी कसया पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली व्यवसायी के घुटने के नीचे बाएं पैर में लगी है।
तरकुलवा पुलिस के मुताबिक, बदमाश स्वर्ण व्यवसायी की बाइक उठा ले गए हैं। लूट के बावत अन्य जानकारी देने में असमर्थता जताई है। गोरखपुर के सिकरीगंज निवासी 40 वर्षीय आनंद वर्मा की देवरिया, तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआपाटन बाजार में आभूषण की दुकान है। शाम लगभग 6 बजे वह दुकान बंद करके अपने मामा के घर तरकुलवा जा रहा था कि बसंतपुर महुंअवा गांव के सामने बाइक सवार बदमाशों ने रोककर लूट की नीयत से एक बदमाश में उसे गोली मार दी। इस बात की पुष्टि घायल व्यवसायी के परिजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

तरकुलवा एसएचओ नरेंद्र राय ने व्यवसायी को गोली मारकर लूट की तस्दीक की है। बताया कि परिजन अथवा घायल व्यवसायी से मुलाकात के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed