फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SHO suspended for negligence in rape case

दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष निलंबित

Sun, 02 Oct 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SHO suspended for negligence in rape case
दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को हुई थी घटना
पडरौना। बालिका से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर एसपी ने रविवार शाम नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
25 सितंबर की रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीय बालिका शौच के लिए गई थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक बाइक लेकर पहुंच गया। आरोप है कि वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने मुर्गी फार्म पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बालिका के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस मामले में तहरीर पर थानाध्यक्ष ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि थानाध्यक्ष आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के मामलों में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed