फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shiva procession took place on Mahashivratri, devotees danced

Kushinagar News: महाशिवरात्रि पर निकली शिव बरात, झूमेे श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shiva procession took place on Mahashivratri, devotees danced
- बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन


कसया। नगर स्थित श्रीनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बरात में शामिल श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक पीएन पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल की अगुआई में निकली शिव बरात नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बराती के रूप में भूत, पिशाच, नारद, मुनि, ब्रह्मांड के सभी देवी-देवताओं की झांकियां देखने को मिलीं। शिव बरात में बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

मीरा सुरेश सेवा न्यास के डाॅ. अंबरीष विश्वकर्मा, अशोक कुमार जैन, रविशंकर प्रताप राव, पवन जायसवाल, बौद्धिक विभाग प्रमुख सुरेश गुप्ता, राजू मद्धेशिया ने द्वार पूजा और बरात का स्वागत किया। डॉ. सीपी गुप्ता गुप्ता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सतीश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर हर महादेव से गूंज उठी बुद्ध स्थली
कसया। कुशीनगर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। भव्य झांकियों के साथ शिव बरात निकाली गई। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाए। हर हर महादेव से बुद्धस्थली गूंज उठी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शिव बारात में पूर्व सांसद राजेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक पीएन पाठक, राजेश प्रताप राव, आयोजक आदित्य गुप्ता, डब्लू यादव, नीरज पांडेय, अंकित द्विवेदी, आदित्य मिश्रा, राहुल सिंह, मनमोहन यादव, दिनेश गोंड, सर्वेश, अखिलेश पाठक, राजन तिवारी, चंदन पांडेय, राकेश गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed