फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shiv worshiped

Kushinagar News: शंख ध्वनि और हरहर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
shiv worshiped
कुबेरनाथ ​शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने से सभी शिवालय परिसर में रहा मेला जैसा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन के पहले शुक्रवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हरहर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसर में मेला जैसा माहौल रहो।

श्रावण मास के पहले शुक्रवार को प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि आर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ शविमंदिर आदि शिव मंदिरों में शुक्रवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा किया। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान सभी शिवालयों में मेला जैसा माहौल रहा। खिलौनों की दुकानों पर बच्चे अभिभावकों के साथ जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कुबेरस्थान मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुबेरस्थान एसओ पंकज कुमार गुप्त की अगुवाई में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed