{"_id":"67bf5f183300cb17240b788f","slug":"shiv-procession-took-place-in-the-city-echoed-har-har-mahadev-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132890-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शहर में निकली शिव बरात... गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शहर में निकली शिव बरात... गूंजा हर हर महादेव
Thu, 27 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महाशिवरात्रि पर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। इस दौरान बम बम भोले और हर हर महादेव से वातावरण गूंज उठा।
गुदरी बाजार स्थित प्राचीन श्रीबुढ़िया माता मंदिर परिसर से निकली शिव बरात तिलक चौक, छुटिया गेट, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड होते हुए बुढिया माता मंदिर परिसर में खत्म हुई। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान चेयरमैन विनय जायसवाल, धर्मनाथ केसरी, धीरज मोदनवाल, सुनील कुमार मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के शिव मंदिरों में निकली शोभायात्रा में शिव पार्वती, भूत, बेताल भालू, बंदर की झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सतीश मणि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मंटू मद्धेशिया, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। बरात वापस रामजानकी मंदिर पहुंची। यहां प्रभुनाथ मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी, अशोक मिश्रा, प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित, प्रधानाचार्य अक्षयवर पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह आदि ने बरात की अगवानी की।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में शिव बरात की झांकी के साथ श्रद्धालुओं ने भ्रमण किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के रामजनकी मंदिर और चनरी चौराहा से निकली शिव बरात मेन रोड, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, सीसी रोड आदि मोहल्लों का भ्रमण की। इस दौरान पप्पू जायसवाल, संदीप जायसवाल, कमल मद्धेशिया, सोनू जायसवाल, मनीष रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्रह्मकुमारीज संस्था की तरफ से कस्बे में शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा को ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र से रवाना किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, संजय कुमार, डाॅ. केसी चौरसिया, डाॅ. प्रवण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोकवा बाजार में शिव बरात धुनवलिया, मधुरिया, दहारी पट्टी, सरैया महंथ पट्टी, कोटवा करजही आदि गांवों में घूमी। इस दौरान ग्राम प्रधान पूनम देवी, प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, अंगद गुप्ता, राहुल सिंह, बलिराम आदि मौजूद रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, गोला बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर से गणेश की सवारी, नाचते हुए नंदी आदि की झांकी के साथ निकली बरात सुराजी बाजार पहुंची। वहां टीम अजीम आलम की तरफ से स्टेशन बाजार में बरात में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इस दौरान केशव जायसवाल, राजन जायसवाल, विजय मद्धेशिया, कुलदीप मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया,अंगद, संदीप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।