फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shiv pratima fell down in river

Kushinagar News: नदी का रुख बदला, शिव प्रतिमा धारा में विलीन

Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
shiv pratima fell down in river
शवदाह गृह को काटती गंडक नदी।संवाद
शवदाह गृह के पास कटान कर रही गंडक नदी, बचाव कार्य में जुटा बाढ़ खंड
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु से 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंडक नदी

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के पास गंडक नदी ने कटान तेज कर दी है। कटान रोकने के नाम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये पानी में बह गए। शुक्रवार को गांव के पास बने शवदाह गृह का शौचालय और शिव की प्रतिमा गंडक नदी में समा गई। कटान को रोकने की कोशिश बाढ़ खंड की ओर से जारी है। गंडक नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर से 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

खड्डा ब्लॉक के मदनपुर सुकरौली गांव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 5.100 ठोकर संख्या (ए) के अपसाइड में करीब आठ वर्ष पहले अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हुआ था। यहां पर शव जलाने के लिए दो चबूतरे और विश्रामालय तथा सार्वजनिक शौचालय बना था। पास में भगवान शिव की प्रतिमा बनी थी। यहां पर कुशीनगर जिले के अलावा महराजगंज के लोग भी अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। नदी में पानी बढ़ने से धारा बदलने से कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से हो रही कटान में करीब दो बीघा जमीन कट गई और शिव प्रतिमा तथा शौचालय नदी में समा गया। नदी की धारा शवदाह गृह से टकरा रही है। समय रहते अगर कटान नहीं रोकी गई तो शवदाह गृह भी नदी में समा जाएगा। बाढ़ खंड विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए अभी तक कोई समुचित इंतजाम नहीं किया गया है। जेई और एई पहुंच रहे हैं और निरीक्षण कर चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल के पास नदी कटान करती हुई पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह रहा गंडक नदी का जलस्तर
शुक्रवार को गंडक नदी में सुबह आठ बजे 1,42,100 क्यूसेक था, जो शाम पांच बजे 1,47,500 क्यूसेक हो गया। इसके सापेक्ष सुबह आठ बजे भैसहां गेजस्थल पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 22 सेंटीमीटर ऊपर 95.22 मीटर था। शाम को 5 बजे भी यह 95.22 मीटर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed