फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shehnai will soon be played in Kalyan Mandapam, construction in final stage

Kushinagar News: कल्याण मंडपम में जल्द बजेगी शहनाई, निर्माण अंतिम चरण में

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will soon be played in Kalyan Mandapam, construction in final stage
रामकोला। रामकोला नगर पंचायत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए महंगे होटल और मैरिज हॉल को बुक करने का झंझट दूर हो जाएगा। नगर पंचायत की ओर से वार्ड नंबर-13 में सवा तीन करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही यहां शहनाई की गूंज सुनाई देगी। इसके बन जाने के बाद गरीब परिवार के लोग शादी-विवाह इत्यादि जरूरी कार्यों के लिए महज कुछ शुल्क जमा कर इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि नगर क्षेत्र के आसपास कोई भी सरकारी विवाह भवन नहीं है। शासन की ओर से मिले निर्देश के तहत नगर पंचायत गरीब परिवारों के अलावा अन्य लोगों के लिए कल्याण मंडपम का निर्माण करा रही है। यह भवन भव्य व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विवाह भवन तक जाने वाले रास्ते को भी ठीक कराया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद नगर पंचायत शादी-विवाह में महज कुछ शुल्क पर इसका बुकिंग शुरू कर देगी। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि विवाह भवन से गरीब व्यक्ति का भी सपना साकार होगा और वह कम तथा आसान शुल्क जमा कर मांगलिक कार्यों के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे। इससे नगर पंचायत की भी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed