फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   She stabbed her son in the stomach with scissors, then left home after being scolded by her husband... his body was found in the river.

Kushinagar News: मासूम बेटे के पेट में घोंप दी कैंची, पति ने डांटा तो छोड़ दिया घर...नदी में मिली लाश

Sat, 28 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
She stabbed her son in the stomach with scissors, then left home after being scolded by her husband... his body was found in the river.
मृतक पुष्पा देवी की फाइल फोटो ।
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी के रामसगरा टोला में एक महिला ने बृहस्पतिवार रात अपने चार वर्षीय बेटे की पिटाई की और फिर उसके पेट में कैंची घोंप दिया। इस बात पर पति ने उसे डांटा तो नाराज होकर वह रात में घर से निकल गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में उसका शव मिला।
विज्ञापन


घर वालों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। बात-बात पर नाराज हो रही थी और विवाद करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेवरही क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी के टोला रामसागरा निवासी धर्मेंद्र राजभर की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी मानसिक रूप से बीमार थी। बृहस्पतिवार शाम उसने किसी बात पर अपने चार वर्षीय बेटे अंश की पिटाई की और उसके पेट में कैंची घोंप दी। इसकी जानकारी होने पर परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए। रात करीब नौ बजे परिजन अंश का इलाज कराने के बाद घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा की हरकत पर पति ने डांट दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और पुष्पा घर से निकल गई। देर रात तक परिजनों तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे में धर्मेंद्र उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने सेवरही थाने पहुंचा। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर गांव के पास से गुजर रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक महिला का शव मिला है।


मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला का शव निकलवाया। धर्मेंद्र ने उसकी शिनाख्त पुष्पा के रूप में की। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद पत्नी घर से गायब हुई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed