फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Crime News: Gang-Raping Teen In Moving Car in UP's Kushinagar

हाईवे पर हैवानियत: चलती कार में शराब पीकर अश्लील वीडियो देखकर दिनभर गैंगरेप, आपबीती सुनाकर रो पड़ी किशोरी

Tue, 26 Sep 2023 05:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Sep 2023 05:55 PM IST
सार

Kushinagar Rape News: यूपी की कुशीनगर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां चलती कार में शराब पीने के बाद अश्लील वीडियो देखकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Kushinagar Crime News: Gang-Raping Teen In Moving Car in UP's Kushinagar
कुशीनगर में हैवानियत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर के पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और मां से लिपट गई। वहां मौजूद महिला सिपाही ने किशोरी को समझाया, लेकिन इसकी सिसकियां कम नहीं हुईं। 
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि घटना के बाद घर पहुंची युवती सहमी हुई थी और रात को सो नहीं रही थी, तो निजी डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा। इसके बाद तबीयत में सुधार हुआ। सोमवार को उसकी बड़ी बहन और माता-पिता साथ में दिन भर थाने से लेकर सीएचसी तक परेशान रहे।
विज्ञापन


थाने में मौजूद किशोरी ने बातचीत के दौरान बताया कि मां गांव में समूह की मीटिंग में गई थी और पिता मजदूरी करने गांव में गए थे। मैं घर में अकेली थी। दोपहर में गांव का क्यामुद्दीन आया और यज्ञशाला की तरफ लेकर चला गया। वहां रात को बगीचे में रखा और गलत काम किया। विरोध करने पर सुबह छोड़ने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति की आपबीती से पुलिस भी हैरान: पहली रात पत्नी बोली- पैर छुओ, मैं तुम्हारी मां हूं..अब करती है पिटाई

इसके बुलाने पर तीन युवक कार लेकर पहुंचे और उसे लेकर जबरन गोरखपुर-हाटा हाईवे पर चले गए। कार में चारों युवकों ने शराब और सिगरेट पी। इसके बाद जहांगीर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो लगाकर मुझे जबरन दिखा रहा था। विरोध करने पर मार रहा था। इसके बाद चारों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक दरिदें उसे कार में लेकर घूमते रहे। दिन में खाना तक नहीं दिया, सिर्फ पानी और बिस्किट दिए थे। रात को जब लेकर थाने में युवक पहुंचे थे तो जहांगीर ने इंस्पेक्टर से हाथ मिलाया और सभी साथ बैठकर चाय पीए। इसके बाद मेरे घरवालों को बुलाया गया। 

इसे भी पढ़ें: 14 दिन भटका परिवार: UP में चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले निलंबित

मां कार्रवाई की जिद्द पर अड़ गई और मुझे घर ले जाने से मना कर दिया। लेकिन पुलिस वाले उस दिन आरोपियों का ही पक्ष लेने लगे। किशोरी की मां ने बताया कि लग रहा था कि अब न्याय नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: हनीट्रैप में फंसे इंजीनियर, युवती पर दर्ज कराया केस

थाने में आने पर इंस्पेक्टर अपशब्द बोलकर भगा देते थे और उनके पास ही आरोपी बैठा रहता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और न्याय मिला। बेटी की यह बात सुनकर पिता और बड़ी बहन की आंखें भर आईं।

इसे भी पढ़ें:  मोहब्बत की सजा मौत: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव

इंस्पेक्टर का चहेता है जहांगीर, गांव में डरते हैं लोग

जहांगीर कार्रवाई की जद में आए इंस्पेक्टर का चहेता था। चर्चा है कि थाने पर आने वाले अधिकांश मामलों में पुलिस से वार्ता इसके माध्यम से होती थी। इंस्पेक्टर का प्राइवेट वाहन लेकर बाजार और अपने गांव में घूमता रहता था। 

इसे भी पढ़ें: मोहब्बत की खौफनाक सजा: युवक का शव भूसे से निकालते ही भीड़ ने घेरा आरोपियों का घर, लड़की के परिजन पुलिस से उलझे

आरोपी जहांगीर की पुलिस से नजदीकी गांव में एक जमीन पर कब्जा करने के दौरान बढ़ी। इसके बाद उसका अधिकांश समय थाने में कटता था। अगर थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और इंस्पेक्टर के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल दिया जाए तो गैंगरेप के आरोपी और पुलिस की नजदीकियों का राज खुल जाएगा।

घटना में शामिल कार नहीं हुई बरामद

घटना में शामिल जहांगीर की कार, जिसमें यह घटना हुई, अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। लोगों में चर्चा है कि आखिर जहांगीर और इंस्पेक्टर से ऐसी कौन सी नजदीकी थी कि गैंगरेप के मामले में भी कार्रवाई करने से कतरा रहे थे। जहांगीर पुलिस से नजदीकी बढ़ाकर गांव में कमजोर लोगों को परेशान करता था। साहस जुटाने के बाद पीड़ित परिवार आरोपी पर कार्रवाई के लिए अडिग हुआ था।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर...

एसपी को भी इंस्पेक्टर ने दी थी भ्रामक जानकारी

निलंबित हुए कप्तानगंज के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने एसपी को भी भ्रामक जानकारी दी थी। पीड़ित परिवार एसपी से मिलकर शिकायत किया था और इंस्पेक्टर की भूमिका को संदिग्ध बताया था, लेकिन जोड़तोड़ में माहिर इंस्पेक्टर ने अपने अफसर को भी गलत जानकारी देकर कुर्सी बचा ली थी, लेकिन 14 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर सच्चाई सामने आई और इंस्पेक्टर को कुर्सी गंवानी पड़ी। कार्रवाई के जद में आए दरोगा और गैंगरेप के आरोपी जहांगीर का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed