फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gang misdeed with a minor girl in moving car in Kushinagar, three policemen including careless police officer

14 दिन भटका परिवार: UP में चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले निलंबित

Mon, 25 Sep 2023 09:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एंजेसी, कप्तानगंज
संवाद न्यूज एंजेसी, कप्तानगंज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 09:16 PM IST
सार

रविवार की देर शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गांव के क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर और एक अज्ञात पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Gang misdeed with a minor girl in moving car in Kushinagar, three policemen including careless police officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के कुशीनगर में किशोरी का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी है। 14 दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की है। एसपी ने लापरवाह इंस्पेक्टर, दरोगा और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं सोमवार को पूरे दिन पीड़ित किशोरी और घरवालों को पुलिस थाने पर बैठाई रही।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का एक युवक नौ सितंबर को दोपहर में करीब एक बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। गांव की यज्ञशाला के पास बागीचे में किशोरी को रखा था। 10 सितंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ कार में किशोरी को लेकर हाइवे पर पूरे दिन घूमता रहा और दोस्तों ने चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन रात करीब आठ बजे किशोरी को लेकर युवक थाने में पहुंचा। घरवालों को पुलिस बुलाकर सुपुर्दगी में देना चाही। घरवाले दरिंदों पर कार्रवाई की मांग करते हुए किशोरी को घर ले जाने से इन्कार कर दिए। पूरी रात किशोरी थाने में रात गुजारी। 

विज्ञापन

11 सिंतबर को दोपहर करीब एक बजे गांव में पूर्व प्रधान के दरवाजे पर पुलिस किशोरी को लेकर पहुंची। पंचायतन दबाव बनाकर किशोरी के घरवालों को पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया गया, लेकिन परिजन नहीं माने और लगातार थाने पर कार्रवाई के लिए पहुंचते रहे। बीच में घरवालों ने एसपी से भी मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद थानेदार विनय कुमार सिंह टरकाता रहा। 

रविवार की देर शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गांव के क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर और एक अज्ञात पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, दरोगा मंगेश मिश्रा और महिला सिपाही अंतिमा सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed