फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven polling personnel remained absent

Kushinagar News: सात मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित

Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Seven polling personnel remained absent
प्रशिक्षण के दूसरे दिन मतदान कर्मियों को मतदान के बारे में जानकारी देते प्रशिक्षक।संवाद
फोटो
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज में दूसरे चरण का शुरू हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के दस कमरों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दूसरे दिन सात मतदान कार्मिक अनुस्थित रहे। इन्हें शुक्रवार को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। प्रशिक्षकों ने पीठासीन अधिकारी प्रथम और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मतदान के दिन बूथ पर मतदान कराने संबंधी विस्तार से जानकारी दी।
सुबह दस बजे से दो पालियों में शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 680 पीठासीन अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय आदि को बुलाया गया था। दोपहर बाद पहुंची सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कार्मिकों को मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी समेत चुनाव आयोग की तरफ से जारी निर्देश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडी जगदीश त्रिपाठी ने आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि निर्धारित फार्मेट में सभी जरूरी कागजात भरे जाएंगे। प्रशिक्षक शंकर शरण दुबे आदि प्रशिक्षकों ने मतदान कार्मिकों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीआईओएस रविंद्र सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा मिश्रा, प्रियंबदा पुष्कर, प्रीति, पिंकी, ज्योति साहू, अनिल कुमार मिश्र, विपिन तिवारी, भगवंत सिंह, अनंत अग्रवाल, केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।

...
कार्मिकों ने किया मतदान
- प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों ने डाकमत पत्र से मतदान किया। बृहस्पपतिवार को कुल नौ निकायों में 80 कर्मचारियों ने जरूरी प्रपत्र भरे गए। एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय व एसडीएम कल्पना जायसवाल ने मतदान कार्मिकों के मतदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed