फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven people including three women injured in the fight

मारपीट में तीन महिला समेत सात लोग घायल

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven people including three women injured in the fight
मारपीट में तीन महिला समेत सात लोग घायल
विज्ञापन

जटहां बाजार(कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव में मंगलवार की सुबह जमीन पर झोपड़ी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की तरफ से तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इलाज के बाद अनुसूचित जाति से जुड़े काफी संख्या में लोग जटहॉ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग किए। इस मारपीट में चाकूबाजी का भी आरोप है।
जटहॉ बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों का कहना है, कि उस जमीन पर अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए छोड़ा गया है। मंगलवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर झोपड़ी चढ़ाया जाने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष की तरफ से लच्छन प्रसाद, सुखल प्रसाद, देवी, परमा, उमा, रामरक्षा और सुदामी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। इलाज के बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। इस मारपीट में चाकूबाजी करने का भी आरोप दूसरे पक्ष ने लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जटहां बाजार एसओ राम चंद्र राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस लोगों के विरुद्ध बलवा व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed