फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven pairs of trains cancelled due to track doubling work.

Kushinagar News: दोहरीकरण के चलते सात जोड़ी ट्रेनें रद्द

Wed, 10 Jun 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Seven pairs of trains cancelled due to track doubling work.
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री।संवांद - फोटो : रामेश्वर दास
कप्तानगंज। गोरखपुर कैंट से वाल्मीकि नगर के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के तहत उनौला और पिपराइच रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार को हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेल प्रशासन ने मंगलवार तक रूट की सात जोड़ी सवारी गाड़ियों काे रद्द कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेल लाइन दोहरीकरण के चल रहे कार्य के चलते तीसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रूट की चार जोड़ी और गोरखपुर-थावे रूट पर चलने वाली चार जोड़ी सवारी गाड़ी का गोरखपुर की जगह कप्तानगंज से ही संचालन हुआ। इसके चलते गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से अधिक भाड़ा देकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले राकेश निषाद ने कहा कि उसे दिल्ली जाना है। उन्होंने गोरखपुर में सत्याग्रह ट्रेन में आरक्षण कराया है। दिक्कत यह है कि स्टेशन से ट्रेनें गोरखपुर के लिए नहीं जा रही हैं। ऐसे में सिर्फ सड़क मार्ग ही पहुंचने का एक विकल्प बचा हुआ है। इसकी जानकारी होती तो यहां न आकर सीधे गोरखपुर ही चला गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के ही रहने वाले प्रांजल कुमार ने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेन से कप्तानगंज सुबह करीब 8:0 बजे ही पहुंच गया था। उसने बताया कि सड़क मार्ग से यात्रा करना संभव नहीं है, इसलिए दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं।
---------
20 दिन बाद कप्तानगंज-थावे रूट पर चली डेमू, यात्रियों को राहत

उन्नौला और पिपराइच के बीच कमिशनिंग कार्य के चलते की गई थी निरस्त



संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीरोड। उन्नौला और पिपराइच के बीच कमिशनिंग कार्य 8 जून को सीआरएस निरीक्षण के साथ पूरा होने के साथ ही 20 दिन से कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर निरस्त डेमू ट्रेन का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया। इससे गोरखपुर की यात्रा करने वालों ने राहत की सांस ली है। तीन फेरे के लिए निरस्त लालकुआं-कोलकाता स्पेशल और चार फेरा के लिए मार्ग बदल कर चल रही अमृत भारत ट्रेन के भी परिचालन का रास्ता साफ हो गया है।




पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से उन्नौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच कमिशनिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके चलते नरकटियागंज रूट से चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। कप्तानगंज-थावे रूट पर सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली डेमू ट्रेन को 19 मई से 8 जून तक निरस्त कर दिया गया था। इस रूट पर साप्ताहिक लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को 21 मई से 6 जून के बीच तीन फेरा के लिए निरस्त कर दिया गया था। इसी तरह सप्ताह में दो दिन चलने वाली छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत ट्रेन को 23 मई से 6 जून के बीच चार फेरों के लिए गोरखपुर-भटनी-सिवान के रास्ते चलाया जा रहा था। सीआरएस निरीक्षण के बाद इन तीनों ट्रेनों को पुनः नियमित कर दिया गया है। बीस दिन बाद मंगलवार को जब डेमू ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, जयंत गुप्ता,आलोक जायसवाल, राहुल सोनी आदि का कहना था कि ट्रेनें इस रूट की लाइफ लाइम है। ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed