फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven billion rupees credited to woman's account; LIU seeks details.

Kushinagar News: महिला के खाते में आए सात अरब रुपये, एलआईयू ने ली जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Seven billion rupees credited to woman's account; LIU seeks details.
पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया में एक सहज जन सेवा केंद्र पर पैसे निकालने पहुंची महिला के खाते में सात अरब रुपये आने के मामले में सोमवार को एलआईयू ने दुकानदार से पूछताछ की।
विज्ञापन

पटहेरिया चौराहे पर देवेंद्र गुप्ता मोबाइल और सहज का दुकान चलाते हैं। रविवार की दोपहर एक महिला आधार से रुपये निकालने आई थी। दुकानदार जब महिला के आधार से उसके खाते का बैलेंस देखा तो वह दंग रह गया। उसके खाते में सात अरब से भी अधिक रुपये थे। दुकानदार ने बताया कि महिला आधार से रुपये निकालने आई थी। महिला ने बताया कि उनके खाते में 55 हजार रुपये हैं, जिसमें से दो हजार रुपये निकालने हैं। महिला ने दो हजार रुपये ही आधार से निकाले। इस संबंध में एलआईयू के एसआई बदरूद्दीन खां ने बताया कि दुकानदार महिला खाताधारक के खाते में सात अरब रुपये होने की बात बता रहा था। लेकिन खाताधारक का डिटेल नहीं मिलने से बैंक से भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed