{"_id":"66ea1fab80c8b1e88204746a","slug":"seva-pakhwada-started-on-pms-birthday-statues-of-great-men-were-cleaned-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123290-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू, महापुरुषों की प्रतिमाओं की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू, महापुरुषों की प्रतिमाओं की हुई सफाई
Wed, 18 Sep 2024 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन मंगलवार को पडरौना शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वृहद साफ-सफाई की। इस दौरान सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
शहर के तिलक चौक, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक आदि जगहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की भाजपा नेताओं ने साफ-सफाई की। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारत आधारभूत संरचना से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र, शिक्षा, सैन्य, रोजगार, पर्यटन, खेल, अर्थव्यवस्था, व्यापार सुगमता, तकनीक, सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए बीते 10 वर्ष में पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में आज विश्व की अगुवाई कर रहा है। नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि एक ओर पीएम मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए हाथ में झाड़ू उठा रखा है तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंक देश में रामराज्य की स्थापना भी की है। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला महामंत्री विजय शुक्ल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, विष्णु जायसवाल, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, प्रमोद साहा, देवेश मिश्र, अभय मारोदिया, बृजेश शर्मा, गौरव चौबे, मंथन सिंह, आलोक विश्वकर्मा, चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया गया। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी नीतियों के कारण राष्ट्र तरक्की व खुशहाली की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं के क्रियान्वयन लगी है। इस दौरान सीएचसी चिकित्साप्रभारी डाॅ. अमित जायसवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. एम कृष्णन, शशिभूषण उपाध्याय, अंजनी तिवारी, रितेश कुशवाहा, रामनरेश मिश्र, हरकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुकरौली प्रतिनिधि के अुनसार चेयरमैन राजनेति कश्यप की अगुवाई में महाराणा प्रताप नगर में स्थित काली मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राममिलन यादव, दिग्विजय चौहान, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत संयुक्त महिला चिकित्सालय और कोविड हॉस्पिटल में सफाई अभियान चलाया गया। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता सेहत और समृद्धि के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
इस दौरान एसके तिवारी, विजय उर्फ मुन्ना, प्रशांत मिश्र, कर्मवीर साहनी, उपेंद्र उपाध्याय, दिपू निषाद, मुकेश निषाद, रमेश चंद्र निषाद, दिनेश निषाद, मुलायम साहनी, रामू, दिलीप राय, विजय दुबे, मुकेश यादव, भानू प्रताप आदि मौजूद रहे।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर की विधायक विनय प्रकाश गोड़ और चेयरमैन नवरंग सिंह की अगुवाई में साफ-सफाई कर पीएम मोदी का जन्म दिन मनाया गया।
केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया नरेंद्र मोदी का 74 वां जन्मदिन
फोटो है।
कप्तानगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 74वे जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया।
वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों और निराश्रित लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क सेवा मुहैया कराई है। इस दौरान डॉ. उपेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, माधव सिंह, प्रदीप अग्रहरि, विनोद गुप्ता, भोला साहनी,अमित यादव, सुभाष प्रसाद, आनंद रौनियार, मनीष सिंह, रमई सिंह आदि मौजूद रहे।