फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sent recovery notice to horsecart man

तांगेवाले को भेजा वसूली का नोटिस

Fri, 04 Nov 2016 11:01 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 04 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। सेवरही गन्ना विकास समिति ने गंगुआ गांव निवासी एक व्यक्ति को ऋण वसूली के लिए नोटिस भेजा है, जबकि उस व्यक्ति ने समिति से कर्ज लिया ही नहीं है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगुआ गांव निवासी यासीन पुत्र इलाही को मिले नोटिस के अनुसार इन्होंने समिति से 749.80 रुपये ऋण लिया था। इस पर ब्याज और अन्य खर्च जोड़कर 4671.80 रुपये हुए हैं। कर्ज की यह धनराशि उन्हें तत्काल जमा करने को कहा गया है। नोटिस मिलने से परेशान यासीन का कहना है कि उन्होंने कभी इस समिति से कोई ऋण लिया ही नहीं है। यासीन के अनुसार उनके पास सिर्फ पांच कट्ठा जमीन है जिसमें अब घर बन चुका है। वह तांगा चलाकर जीवन-यापन करता है, जबकि समिति के लिए गन्ना बुवाई के लिए ऋण देने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed