{"_id":"6a70fc92247c70910902ea79","slug":"self-help-group-women-will-strengthen-health-services-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-165026-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
Tue, 04 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वास्थ्य सखी के रूप में तैयार किया जा रहा है। महिलाएं गांवों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों कोयोजनाओं का लाभ दिलाएंगी। सुकरौली ब्लॉक में इसकी शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल करीब 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अभियान से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें कुछ महिलाएं पहले से स्वास्थ्य सखी के रूप में कार्य कर रही हैं, जबकि अन्य महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद स्वास्थ्य सखी गांवों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में सहयोग करेंगी। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, पोषण, संक्रामक एवं गैर-संचारी रोगों की जानकारी तथा समय पर सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाने में सहायता करेंगी। जरूरतमंद मरीजों को उचित उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ने का कार्य भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
स्वास्थ्य विभाग और एनआरएलएम की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाना है। विभाग की योजना है कि आने वाले समय में करीब 29 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके। इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था भी और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग की जाएगी, एनआरएलएम विभाग के साथ समूहों से जुड़ी महिलाओं को ट्रेंड कर उन्हें खुद आत्मनिर्भर बनाने में शासन की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।