फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Security will be tight on Mahashivratri

Kushinagar News: महाशिवरात्रि पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Security will be tight on Mahashivratri
गंगुआ बाजार। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से तमकुहीराज थाने परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाने की अपील की गई। तमकुहीराज सीओ जयंत यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान मंदिरों, शिवालयों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के अलावा रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed