फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sector magistrate and supervisor should be alert at sensitive booths

Kushinagar News: संवेदनशील बूथ पर सतर्क रहें सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर

Thu, 30 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Sector magistrate and supervisor should be alert at sensitive booths
कसया। तहसील परिसर में बुधवार की शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने पहली जून को मतदान दिवस पर सक्रिय रहकर शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और लेखपालों के साथ बैठक की। सेक्टर प्रभारियों को विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील बूथ पर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और लेखपाल को मतदान के दिन अपने बूथ और क्षेत्र में रहना है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए सभी को सतर्क रहना है। उस दिन मतदान तेज करना है। सुबह में ही मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके, साथ ही सभी सेक्टर प्रभारियों को अपने बूथ पर जो भी कमियां हैं, उसको मतदान से पहले दूर करने के लिए निर्देशित किया। ताकि मतदान के दिन कोई भी कमी किसी बूथ पर नहीं रहना चाहिए और मतदाताओं को सभी जन सुविधा वहां पर उपलब्ध रहे। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट रिंकू कुमार, सतीश, राजीव कुमार, कमलेश, राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed