{"_id":"653d56656a04a71bca029c44","slug":"second-twin-child-suffering-from-high-fever-also-dies-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6844-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज बुखार से जूझ रहे दूसरे जुड़वा बच्चे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज बुखार से जूझ रहे दूसरे जुड़वा बच्चे की भी मौत
Sun, 29 Oct 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
- कस्बा स्थित निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही से चार माह के दोनों मासूमों की मौत का आरोप
- जुड़वा बच्चों में एक की शुक्रवार को हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव के जुड़वा दोनों बच्चों में दूसरे की भी शनिवार की सुबह मौत हो गई। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले शुक्रवार को जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो गई थी।
बताया जाता है कि धुरिया इमिलिया गांव के निवासी गोपाल यादव के बेटे विकास यादव की पत्नी को करीब चार माह पहले जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। जुड़वा बच्चों की तबीयत खराब होने पर कस्बा स्थित नंद बाल गोपाल अस्पताल में इलाज होता था।
परिजनों का आरोप था कि बुधवार को जुड़वां बच्चों को तेज बुखार की शिकायत पर परिजन तमकुहीराज कस्बे के गोविंदनगर काॅलोनी स्थित इस निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। शाम तक दोनों मासूमों का इलाज हुआ। शुक्रवार को जुड़वा बच्चों की हालत में कोई सुधार न होते देख डॉक्टरों ने बच्चों की हालत गंभीर बताकर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई। दूसरे बच्चे का इलाज गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में शुरू हुआ। वहां शनिवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। उसके बाद परिजन तमकुहीराज थाने पहुंचकर अस्पताल के लोगों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।