फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   second accuse of gangrape arressted

Kushinagar News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
second accuse of gangrape arressted
फरार चल रहे आरोपी पर 15,000 रुपये का था इनाम, दो महीने बाद दबोचा गया
विज्ञापन

घटना से आहत किशोरी आज भी नहीं जाती है स्कूल, घर से भी नहीं निकलती है

संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 15,000 रुपये का इनाम रखा था। इसके पूर्व एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल किया था।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी इलाके के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप लगा था कि 22 नवंबर, 2022 को स्कूल जाते समय रास्ते में छात्रा को रोककर गन्ने के खेत में चाकू दिखाकर तरया बैकुंठ गांव निवासी अंकित राय और दनियाड़ी गांव निवासी अनुज राय ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी युवकों ने बना लिया।
विज्ञापन

दो माह पूर्व छात्रा से अंकित राय ने एक हजार रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर कॉलेज के प्रिंसिपल के मोबाइल पर सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो अंकित राय ने भेजा और सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर अंकित राय को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार चल रहे अनुज राय पर पुलिस ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने रविवार को अनुज को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed