फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   search

तेंदुए को तलाश में जुटी रही वन विभाग की टीम

Tue, 30 Mar 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
search
26 मार्च को हमला कर सात लोगों को कर चुका है घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। लखुआ लखुई गांव में शुक्रवार (26 मार्च) को सात लोगों को घायल करने वाले तेंदुआ की तलाश फिर शुरू हो गई है। मंगलवार को वन विभाग की टीम पिंजरा और जाल लेकर उसकी तलाश में जुटी रही। गेहूं के खेत में कुत्ते का शव मिलने का एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम फिर से सक्रिय हुई है।
शुक्रवार को लखुआ लखुई गांव में आए तेंदुए को संसाधन के अभाव में वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई थी। सूचना पर महराजगंज के डीएफओ की अगुवाई में वन विभाग की टीम पिंजरा व जाल लेकर पहुंची, तब तक तेंदुआ भाग निकला था। आसपास के ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है। होली के पर्व पर भी लोग रतजगा व चौकन्ना रहे। मंगलवार को भजन छपरा गांव के सरेह में गेहूं के एक खेत में कुत्ते के शव का अवशेष होने की जानकारी पर लोग पहुंचे। इसे देखकर तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने की बात फैल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम भजन छपरा व लंगड़ी-विशुनपुरा, लखुआ, लखुई, बहोर छपरा आदि गांवों के सरेह व मुख्य पश्चिमी गंडक नहर, बगीचे, झाड़ियों में एसडीओ घनश्याम शुक्ला, रेंजर खड्डा बीके यादव, रेंजर कसया अखिलेश दूबे, रेंजर हाटा राजेश मौर्य, निचलौल के वन अधिकारी अवधेश मौर्या, रामध्यान पांडेय, दुर्गादत्त, बीके सिंह, महेंद्र यादव की टीम कांबिंग की। महताब आलम, संतोष कुमार पासवान, बुधु पासवान, नूर आलम, दिवाकर, वशिष्ठ, आदि ने बताया कि वन विभाग खोजबीन कर रहा है। लोगों में भय अभी भी है।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंजर बीके यादव ने बताया कि तेंदुआ द्वारा कुत्ते के शिकार की जांच की गई। शव पुराना है। पूरी टीम हर संभावित स्थान पर कांबिग कर रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed