फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search for 100 acres of land started in Paniyahwa

पनियहवा में 100 एकड़ भूमि की तलाश शुरू

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Search for 100 acres of land started in Paniyahwa
पनियहवा में 100 एकड़ भूमि की तलाश शुरू
विज्ञापन

पडरौना। जिले के बिहार सीमा पर चिकित्सा, शिक्षा और कृषि मंडी की विशेष व्यवस्था होगी। करीब सौ एकड़ भूमि में मॉल, मंडी बनाने के अलावा अस्पताल बनाया जाएगा। शासन से पत्राचार के बाद अधिकारियों ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। पनियहवा के बिहार सीमा से लगी रेलवे लाइन, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 100 एकड़ जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जमीन की प्रक्रिया पूरी होते ही मॉल, चिकित्सा, शिक्षा के लिए संस्थान व मंडी समिति बनाकर लोगों को लाभ देने की योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश की सीमा नेपाल और बिहार से सटे है। सीमाई क्षेत्रों के लोग खरीदारी सहित अन्य जरूरतों के लिए यूपी में आते हैं। बिहार के लोग कुशीनगर से लेकर गोरखपुर तक यात्रा करते हैं। बिहार सीमा से होकर लोग नेपाल भी आवागमन करते हैं। नेपाल और बिहार सीमा पर बसे लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें, उसके लिए मई माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल और बिहार के सीमावर्ती जिलों में मॉल व अस्पताल बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। सीमा पर मॉल, अस्पताल, स्कूल और शिक्षा के लिए संस्थान खोले जाने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सीमा के आसपास रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, शामली, गाजियाबाद, सहारनपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, झांसी, सोनभद्र, महोबा, रामपुर, इटावा, अलीगढ़, बांदा, ललितपुर, आगरा, जालौन, मथुरा, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मिर्जापुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, बरेली, बलिया, चंदौली, गाजीपुर सहित अन्य जिलों में करीब सौ एकड़ भूमि की तलाश करने जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बिहार सीमा से सटे विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह की योजना है। इसके लिए जिले के तमकुही और खड्डा क्षेत्र को चुना गया है। खड्डा में मॉल और अस्पताल बनाने के लिए चार जगहों पर जमीन देखी गई है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी करके जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed