{"_id":"5a75ff684f1c1b92268b8146","slug":"sealed-two-ultrasound-center-running-without-therapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चिकित्सक चल रहे दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चिकित्सक चल रहे दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। स्थानीय बाजार में संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को डीएम के निर्देश पर शनिवार को जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने सीज कर दिया। इन केंद्रों के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत डीएम से हुई थी। डीएम ने सीएमओ को जांच के लिए निर्देशित किया था। मामले की जांच कर रहे डीएलओ ने शिकायत की पुष्टि होने पर इन्हें सीज कर दिया।
कुबेरस्थान बाजार में काफी दिनों से दो अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे थे। इस मामले में एक व्यक्ति ने डीएम आंद्रा वामसी से मिलकर पत्र सौंपकर इसकी शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार को कुबेरस्थान के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के निर्देश दिए। सीएमओ ने इसकी जांच के लिए जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर वीके वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को डीएलओ डॉक्टर वीके वर्मा एक केंद्र पर पहुंचे, अल्ट्रासाउंड केंद्र को संचालित करने के लिए कोई डाक्टर नहीं था। अल्ट्रासाउंड करने वाली मशीन चालू थी और एक मरीज बेड पर लेटा हुआ था। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई रजिस्टर भी नहीं मिला, जबकि दूसरे अल्ट्रासाउंड केंद्र के जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद है और बिना चिकित्सक के पीछे के दरवाजे से मरीजों को अंदर बुलाया जा रहा है। डीएलओ ने दोनों केंद्रों को सीज कर दिया।
इस कार्रवाई के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शशिशेखर सिंह, प्रशांत सिंह, नेत्र सहायक विवेक नारायण तिवारी, मदन यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।