फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM suspended the lekhpal

एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM suspended the lekhpal
एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन

तमकुहीराज। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में रिपोर्ट लगाने के लिए मृतक के आश्रित से धनउगाही करने के आरोप में लेखपाल पर कार्रवाई हुई है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
तहसील क्षे़त्र के बहिराबारी निवासी मुन्ना प्रसाद की मौत चखनी खास के पास सड़क हादसे में हो गई थी। मृतक के आश्रित ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि हल्का लेखपाल ने योजना के लाभ दिलाने के नाम पर आश्रित से धनउगाही की। उसके बाद रिपोर्ट नहीं लगाई। मृतक की पत्नी ने डीएम से शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तमकुहीराज के एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि लेखपाल अभिजीत कुमार को मृतक आश्रित से धनउगाही करने और रिपोर्ट नहीं लगाने का जिम्मेदार पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed