{"_id":"659700321019dbc76605fc51","slug":"sdm-reached-the-locality-affected-by-overflow-canal-reprimanded-ae-of-irrigation-department-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-10452-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरफ्लो नहर से प्रभावित मोहल्ले में पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग के एई को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरफ्लो नहर से प्रभावित मोहल्ले में पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग के एई को फटकार
Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर के पश्चिमी छोर से होकर बहने वाले देवरिया रजवाहा की सफाई में हुई लापरवाही के कारण पानी ओवर फ्लो होने की वजह से वार्ड संख्या-एक के कुछ घरों में पानी घुस गया था। जिस पर मुहल्ले के लोगों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए इस समस्या का समाधान करने की मांग की थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। उसे संज्ञान लेते हुए एसडीएम हीरालाल ने बृहस्पतिवार को ओवर फ्लो वाले स्थान और रजवाहा की सफाई का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने पहले तो अकेले नहर की सफाई का अवलोकन किया और समस्या सही देखकर सिंचाई विभाग के एई को मौके पर बुलाया। उन्होंने नहर की हालत दिखाकर उनसे सवाल किया। सिंचाई विभाग के एई अक्षय कुमार झा ने सफाई करने के लिए नियुक्त फर्म के भाग जाने की दुहाई दी। इस पर एसडीएम ने कहा कि विभाग की समस्या से पब्लिक का क्या लेना देना है। सफाई नहीं हुई है तो लोगों को आज इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोग सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों पर नहर की मिट्टी बेचने का आरोप लगाते रहे। इस संबंध में एसडीएम हीरालाल ने कहा कि लोगों की नाराजगी वाजिब है। सिंचाई विभाग इस लापरवाही की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।