{"_id":"61d483797f76871f640319b5","slug":"sdm-inspection-in-kasturba-school-kushinagar-news-gkp422480527","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्श पर बैठाकर भोजन कराने पर एसडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्श पर बैठाकर भोजन कराने पर एसडीएम नाराज
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करती कप्तानगंज एसडीएम कल्पना जायसवाल।संवाद?
- फोटो : KUSHINAGAR
फर्श पर बैठाकर भोजन कराने पर एसडीएम नाराज
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मंगलवार को कप्तानगंज एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को फर्श पर बैठकार भोजन करने की जानकारी होने पर नाराजगी जताई।
कप्तानगंज एसडीएम कल्पना जायसवाल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामकोला निरीक्षण करने पहुंची। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में 100 छात्राएं नामांकित हैं। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए 29 छात्राओं को घर भेजा गया है। 71 छात्राएं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय भवन का बीम क्रेक हो चुका है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, वार्डेन सुषमा के साथ छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में फैली गंदगी और छात्राओं को फर्श पर बैठाकर भोजन कराते देख एसडीएम ने वार्डेन को फटकार लगाई। उन्होंने शौचालय, रसोईघर और कमरों में फैली गंदगी की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान स्वाति शुक्ला, इसरावती कुशवाहा, कुमारी रेनू सिंह, मोना देवी, मुनमुन देवी, शांति शर्मा, प्रतिभा, अंजनी कुमार यादव, आजाद भारती आदि मौजूद रहे।