फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scout-Guide competition begins; band performance captivates the audience.

Kushinagar News: स्काउट-गाइड स्पर्धा शुरू बैंड वादन से मोहा मन

Fri, 23 Oct 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide competition begins; band performance captivates the audience.
जिला स्टेडियम में स्काउट बैंड प्रतियोगिता के पहले दिन विजेता प्रतिभागियों के साथ अधिकारी। 
पडरौना। रवींद्रनगर धूस स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपदीय स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 24 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 15 विकासखंडों की टीमें तीन समूहों में प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन विद्यार्थियों ने बैंड वादन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता, सामूहिकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना है। बैंड प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का अवसर भी प्रदान करती है।
विज्ञापन

जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में समूह के साथ काम करने, जिम्मेदारी निभाने और नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय रवींद्रनगर धूस, पडरौना, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमही संत पट्टी, सेवरही, उच्च प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहेपार, मोतीचक की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने तालमेल और अनुशासन के साथ बैंड वादन प्रस्तुत कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामकोला बीईओ/खेल सचिव डॉ. प्रभात चंद राय, नेबुआ नौरंगिया बीईओ रजनीश द्विवेदी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं गुणवत्ता ऋषभ कुमार, स्काउट मास्टर अखिलेश मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, भानु प्रताप, ब्रज नारायण, सूफियान आरफी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed