फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scooty-riding businessmen died in the accident

रात में सुकरौली कस्बा के पास हुआ हादसा

Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Scooty-riding businessmen died in the accident
हादसे में स्कूटी सवार दो व्यवसायियों की मौत
विज्ञापन

सुकरौली ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, पुलिस पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में बृहस्पतिवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो गल्ला व्यवसायियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

हाटा नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाले गल्ला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह और अहिरौली थानाक्षेत्र के भैंसहीं निवासी महेंद्र बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गोरखपुर की तरफ से हाटा जा रहे थे। अभी सुकरौली ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों गल्ला व्यवसायियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सुकरौली के चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यवसायियों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed