फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scooty rider dies after falling into canal

Kushinagar News: नहर में गिरे स्कूटी सवार की मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after falling into canal
अशोक। फाइल फोटो 
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के कोटिया टोला के पास से गुजरी माइनर में एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग जब उनकी तलाश शुरू की तो स्कूटी और उन्हें माइनर में गिरे मिले। परिजनों उन्हें बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक खेती किसानी के साथ-साथ आरओ प्लांट चलाते थे।
विज्ञापन

देवरिया बाबू गांव के कोटिया टोला निवासी 45 वर्षीय अशोक पांडेय शुक्रवार की शाम स्थानीय बाजार में किसी काम से आए थे। देर होने पर शाम को उनकी पत्नी निधि ने उनसे फोन कर घर आने को कहा। इस पर अशोक ने कहा कि मैं घर आ रहा हूं। इसके बाद परिजन उनका इंतजार करने लगे। काफी देर बाद जब वे घर नहीं आए तो परिजन उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल बंद बताने लगा।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंंका से परिजन उनकी खोजबीन शुरू की। उन्हें खोजते हुए जब परिजन गांव के बाहर पुलिया पर पहुंचे तो माइनर में स्कूटी की लाइट जलती मिली। खोजबीन के दौरान कुछ दूरी पर अशोक का शव मिला। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी निधि का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक की छह वर्ष की एक बेटी है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed