फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schools to open from today, preparations complete

Kushinagar News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, तैयारियां पूरी

Thu, 25 Jun 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Schools to open from today, preparations complete
साखोपार। बृहस्पतिवार से खुल रहे परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले के 2558 विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणोतर कर्मचारी साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। बुधवार को परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य चलता रहा। बीएसए और डीआईओएस ने तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विद्यालयों में कक्षाओं की सफाई, फर्नीचर की व्यवस्था, पेयजल सुविधाओं की जांच, शौचालयों की सफाई और परिसर की झाड़-झंखाड़ हटाने का कार्य किया गया। कई विद्यालयों में नामांकन संबंधी तैयारियों और शैक्षणिक अभिलेखों को भी व्यवस्थित किया गया। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के आगमन से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को विद्यालयों का खुले थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों को दस दिन के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इसके मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को सभी विद्यालयों में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही हैं। कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed