{"_id":"674a166a7f76dc949304cdf4","slug":"schools-running-without-recognition-were-closed-down-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127327-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को कराया बंद
Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीराज। सदर और तमकुहीराज बीईओ ने शुक्रवार को निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। गुनागरपट्टी गांव में संचालित पंडित व्यास मिश्र विद्यालय की मान्यता नहीं होने पर सदर बीईओ ने तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए छात्र-छात्राओं के पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिए
सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पंडित व्यास मिश्र विद्यालय गुनागरपट्टी की जांच की गई। प्रबंधक से विद्यालय की मान्यता की कॉपी मांगी गई, लेकिन वे दिखा नहीं सके। विद्यालय को तत्काल बंद कराते हुए वहां नामांकित 149 छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीक के परिषद विद्यालय में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय संचालक स्वयं ही विद्यालय को बंद करा दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र में संचालित चखनी खास स्थित गुरुकुल एकेडमी की जांच की। इस दौरान विद्यालय संचालक ने मान्यता संबंधी जो अभिलेख प्रस्तुत किए वह तय मानक के अनुरूप मिले। इसके बाद बीईओ ब्लॉक क्षेत्र के उजारनाथ स्थित ऐंग्लो ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की जांच के लिए पहुंचे। यह विद्यालय करमैनी स्थित मदरसा की मान्यता पर संचालित हो रहा था और इस विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। इस विद्यालय को बंद करा दिया गया और इसमें पढ़ने वाले बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में कराने के निर्देश दिए गए। बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार ने बताया क्षेत्र में मानकविहीन व बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को हर हाल में बंद कराया जाएगा।