फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School found operating without recognition, orders to close it

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित मिला विद्यालय, बंद करने का निर्देश

Fri, 29 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
School found operating without recognition, orders to close it
पडरौना। हाटा के एक स्कूल संचालक की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से गठित टीम ने जांच की। उनकी जांच में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जनता इंटर काॅलेज डुमरी स्वागी पट्टी हाटा के संचालक ने कार्यालय के शिकायती पत्र दिया था। इसमें क्षेत्र में संचालित यूनिवर्सल एकेडमी बिना मान्यता के संचालन होने का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज मड़ार विन्दवलिया के प्रधानाचार्य विकास मणि त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित कर जांच के निर्देश दिए। उनकी तरफ से कार्यालय में मिली जांच रिपोर्ट में यूनिवर्सल एकेडमी विद्यालय बिना मान्यता के कक्षा 12वीं तक संचालित मिला था। जांच में पता चला कि अभी विद्यालय में कक्षा पांचवीं तक मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। संचालन पर रोक लगाते हुए विद्यालय का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed