फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'School Chalo Abhiyan' Kicks Off Today as a Festive Celebration; Little Ones to be Welcomed with a *Roli* Tilak.

Kushinagar News: उत्सव के रूप में स्कूल चलो अभियान आज से, रोली का टीका लगाकर होगा नौनिहालों का स्वागत

Wed, 01 Apr 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
'School Chalo Abhiyan' Kicks Off Today as a Festive Celebration; Little Ones to be Welcomed with a *Roli* Tilak.
पडरौना। जिले में स्कूल चलो अभियान बुधवार से उत्सव के रूप में शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय विद्यालयों को नवीन सत्र 2026-27 के पहले दिन आकर्षक ढंग से सजाने और नव प्रवेशित बच्चों का रोली-टीका कर स्वागत करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं स्कूल चलो अभियान को दो चरणों अप्रैल और जुलाई में चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय और 1500 से अधिक प्राइवेट विद्यालय संचालित होते हैं। इन सभी विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र को लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है। इसका उपयोग बैनर, संपर्क अभियान, जलपान तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक विद्यालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, गुब्बारे और झंडियों से सजावट की तैयारियों में जुटे हैं। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक नवाचार अपनाते हुए पंफलेट छपवाकर घर-घर बांट रहे हैं और दीवारों पर चिपकाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि उत्सव जैसा माहौल बनाकर छात्रों और अभिभावकों को विद्यालय की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। शिक्षक व्यक्तिगत अभिभावकों से संपर्क बढ़ाएं और एक भी छात्र नामांकन से न रहे, यह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed