फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   saved

ठोकर का काम पूरा होने पर बाढ़ से होगा बचाव

Sat, 23 Jul 2022 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
saved
ठोकर का काम पूरा होने पर बाढ़ से होगा बचाव
विज्ञापन

एपी बांध पर आठ करोड़ 53 लाख तीन हजार की लागत से चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के बिनटोली गांव के सामने एपी बांध पर चल रहा ठोकर पुनर्स्थापना का काम अब पूरा होने के करीब है। इसका निर्माण आठ करोड़ 53 लाख तीन हजार रुपये की लागत से चल रहा है। इसके पूर्ण हो जाने से गंडक नदी की बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी।
एपी बांध पर किलोमीटर 1.480 पर बना ठोकर जुलाई 2020 में नदी की कटान की जद में आ गया था। इससे बिनटोली, घघवा जगदीश, भगवानपुर, डुमरिया टोला, जंगलीपट्टी सहित कई गांवों में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि उस समय इन गांवों को बचा लिया गया था। बाद में बाढ़ खंड के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने इस जर्जर ठोकर की पुनर्स्थापना के लिए नाबार्ड से आठ करोड़ 53 लाख तीन हजार रुपये की स्वीकृति दी। यही नहीं इस ठोकर (स्पर) के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने तीन फरवरी 2021 को ही इसका शिलान्यास कर दिया था। ठोकर की पुनर्स्थापना का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से 2021 में यह कार्य नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

इस साल मार्च 2022 से ठोकर पुनर्स्थापना का कार्य शुरू हुआ, जो अब पूरा होने के कगार पर पहुंच गया है। इसके ठोकर के नोज, स्लोप और दोनों तरफ बोल्डर की लांचिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है और अब उस पर खड़ंजा बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मथुरा सिंह, शंकर साहनी, प्रभुनाथ यादव, जालंधर साह, शैलेंद्र चौहान, संजय सिंह, बृजकिशोर साहनी ने बताया कि ठोकर की मजबूती पर ही चैनपट्टी, घघवा जगदीश, जवही दयाल, जंगलीपट्टी सहित कई गांवों की सुरक्षा निर्भर करती है। पिछले साल 15 जून के बाद ही गंडक में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिया गया था, लेकिन इस साल गनीमत है कि अभी तक वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक में भारी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया है और न ही भारी बारिश ही हुई है। बहरहाल, ठोकर की पुनर्स्थापना से क्षेत्र के गांवों को बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी।
बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि ठोकर पुनर्स्थापना का कार्य अब एक सप्ताह के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed