{"_id":"6769b140f8c26f84e3099684","slug":"sarita-nishad-won-gold-medal-in-cross-country-race-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128834-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्राॅस कंट्री रेस में सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्राॅस कंट्री रेस में सरिता निषाद ने जीता गोल्ड मेडल
Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में रविवार को संपन्न हुई 59वीं उत्तर प्रदेश क्राॅस कंट्री रेस के महिला वर्ग में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही सरिता निषाद ने दो किलोमीटर में गोल्ड मेडल जीता है।
सरिता आगामी 12 जनवरी को मेरठ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सरिता की इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा है। दुदही विकास खंड के सरगटिया करनपट्टी गांव निवासी वीरेंद्र निषाद व हीरामती देवी की पुत्री सरिता फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज तमकुहीराज में दसवीं कक्षा की छात्रा है।